Singrauli News : केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने 20 मई बुधवार को मेडिकल स्टोर्स को बंद रखने का आह्वान किया है। जिले में मेडिकल स्टोर्स के बंद रहने की स्थिति को देखते हुए संयुक्त नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने आमजन को परेशानी से बचाने के लिए वैकल्पिक उपायों की सूचना जारी की है।
जिसके अनुसार लोगों को प्रधानमंत्री जन औषधि सहित समस्त प्राइवेट व सरकारी अस्पतालों-स्वास्थ्य केंद्रों के ड्रग स्टोर को बंद से मुक्त रहने तथा दवाएं मिलने की बात कही है। यानी बंदी के बाद भी लोगों को इन जगहों से जरूरी दवाएं मिलेंगी। आपात स्थिति में नजदीकी सरकारी अस्पताल या ड्रग इंस्पेक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
Singrauli Mahotsav में दिखेगी प्रतिभाओं की चमक, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता का होगा आयोजन