Singrauli News : सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेटहाडाड़ के समीप गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फोरलेन मार्ग पर हाई सेकेंडरी स्कूल के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक सवार रामपाल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
बरगवां पुलिस ने बताया कि मृतक रामपाल हिंडाल्को कंपनी में श्रमिक के रूप में कार्यरत था। वह सुबह की पाली में काम समाप्त कर अपने घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया, जिससे कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद वारसी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।
Singrauli News: वनाधिकार के सामुदायिक दावों के निराकरण में आएगी तेजी, कमिश्नर ने दिए निर्देश