Singrauli News : तेंदूपत्ता डेली को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, वन समिति प्रबंधक पर पक्षपात के लगाए गंभीर आरोप

Singrauli News : जिले के माड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम जीर में तेंदूपत्ता संग्रहण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया है। बुधवार को गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्टर एवं जिला वन अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर रेंजर पुष्पा सिंह, नोडल अधिकारी जयराम पनिका तथा तेंदूपत्ता प्रबंधक सविता सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों ने कहा कि वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जानबूझकर जनभावना को नजरअंदाज कर रहे हैं और वर्षों से एक ही परिवार को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया कि ग्राम जीर, पोस्ट धरी, रेंज ऑफिस माड़ा में तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए जारी होने वाली डेली पिछले कई वर्षों से जानकीराम चौबे के नाम पर जारी की जाती रही है। इस बार भी वन विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हीं के परिवार को लाभ पहुंचाने की तैयारी की जा रही है, जबकि गांव की जनता इसका खुलकर विरोध कर रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि वन अमला एवं वन समिति के प्रबंधक के इशारे पर पूरी प्रक्रिया संचालित की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव की ओर से पहले भी संबंधित अधिकारियों को लिखित आवेदन दिया गया था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।

Kalbelia Dance Program In Singrauli: जैसलमेर का मजा अब सिंगरौली में, चन्दन ग्लोबल रिसॉर्ट में होगा भव्य कालबेलिया डांस कार्यक्रम

Leave a Comment