Singrauli Mahotsav के लिए सिंगरौली आ रहे सीएम, देंगे Sports Complex सहित 533 करोड़ की सौगात

Singrauli Mahotsav: तीन दिवसीय सिंगरौली महोत्सव का शनिवार को आगाज हो रहा है और इस खास अवसर पर शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को दोपहर में वैढ़न पहुंचेंगे।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भोपाल से रीवा तक प्लेन से आयेंगे और फिर रीवा से हेलीकॉप्टर द्वारा वैढ़न आयेंगे। वह यहां दोपहर करीब डेढ़ बजे हेलीकॉप्टर से एनसीएल बाउंड्री ग्राउंड बिलौंजी में उतरेंगे। फिर वहीं प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन कर जिलेवासियों को इसकी सौगात देंगे। इसके बाद

वह भाजपा के जिला कार्यालय में जाकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। कुछ समय के बाद पार्टी कार्यालय से वह एनटीपीसी विंध्याचल के लिए रवाना होंगे, जहां वह उमंग भवन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में स्कूली छात्राओं से संवाद करेंगे और दिव्यांगों में इलेक्ट्रिक स्कूटर का वितरण भी करेंगे। इसी मौके पर सीएम गैस सब्सिडी की राशि भी बहनों के खाते में ट्रांसफर करेंगे। इसके बाद सीएम सूर्या भवन

में विश्राम के लिये जायेंगे। शाम को सीएम सूर्या भवन से वैढ़न में राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम जायेंगे और वहां आयोजित सिंगरौली महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। पहले दिन गायक कैलाश खेर प्रस्तुति देंगे। महोत्सव के बाद वह वापस एनटीपीसी विंध्याचल के सूर्या भवन में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन रविवार को जिले में संचालित कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समीक्षा करेंगे, फिर हेलीकॉप्टर से रीवा के लिए रवाना हो जायेंगे।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: कल्याणी महिला समिति ने ‘एक कदम’ मुहिम के तहत ज़रूरतमंद महिला को बनाया आत्मनिर्भर 

Singrauli Mahotsav में सीएम डॉ. मोहन यादव का 23 मई को होगा आगमन, कैलाश खेर देंगे प्रस्तुति

Leave a Comment