Malviya Nagar Hotel Fire Delhi : दिल्ली के होटल में लगी आग ,22 लोग जिन्दा जले 

Malviya Nagar Hotel Fire Delhi : दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे ‘बी एंड बी’ होटल में बुधवार सुबह लगी आग ने 21 लोगों की जान ले ली। ‘बेड एंड ब्रेकफास्ट’ योजना के तहत इस होटल को 6 कमरों की मंजूरी थी, लेकिन 5 मंजिलों पर 25 से अधिक कमरे बना लिए। होटल के पास फायर एनओसी नहीं थी और आने-जाने का एक ही रास्ता था। मृतकों में 10 विदेशी और 11 भारतीय हैं। विदेशियों में 9 अफ्रीकी देशों और 2 तुर्कमेनिस्तान के नागरिक हैं। शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट होगा। पुलिस ने होटल मालिक लवकेश बजाज व अन्य पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर बजाज को गिरफ्तार किया है। आग लगने का कारण देर रात तक स्पष्ट नहीं हो सका। इसकी जांच जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, आग सुबह 8:50 बजे लगी। कुछ मिनट में धुआं पूरी इमारत में फैल गया। ऊपरी मंजिलों पर ठहरे लोगों को निकलने का मौका नहीं मिला। फायर सर्विस, पुलिस व स्थानीय लोगों ने 58 लोगों को बाहर निकाला। इनमें 35 घायल हैं। इस दौरान 10 पुलिसकर्मी भी घायल हुए। मैक्स अस्पताल ने बताया, 39 लोगों को लाया गया था, जिसमें 18 की अस्पताल आने से पहले मौत हो चुकी थी। 15 आईसीयू में भर्ती हैं और इनमें 8 वेंटिलेटर पर हैं। त्रासदी क्योंः खिड़कियां बंद थीं। वेंटिलेशन नहीं था। ऐसी इमारतें ‘चिमनी’ जैसी बन जाती हैं, धुआं-गर्मी कुछ ही सेकंड में ऊपर पहुंच जाती है। इलेक्ट्रिक गेटः प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, सेंसर आधारित मुख्य गेट बंद हो गया था। हालांकि इसकी जांच जारी है। शेष अंतिम पेज पर

चीखें सुनीं तो दौड़ पड़े लोग, किसी ने दुकान से नए गद्दे निकालकर बिछाए, किसी ने खिड़कियां तोड़ बचाया

फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले स्थानीय लोग बचाव में जुट गए। होटल के सामने कंबल-गद्दे की दुकान चलाने वाले अरमान ने दुकान से सभी नए गद्दे और रजाइयां निकालकर सड़क पर बिछा दीं। अरमान ने कहा, होटल की ऊपरी मंजिल से कई लोग इन्हीं गद्दों पर गिरे, जिससे उनकी जान बचाने में मदद मिली। भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने बताया, स्थानीय युवक अफजल, शाहरुख, अनीस, आमिर और वसीम ने लोगों को निकालने में मदद की और कम से कम 10 लोगों को सीपीआर भी दी।

पिता को देखने आए थे, परिवार के 8 लोग मृत

गुरुग्राम के सेक्टर-46 निवासी सीए विवेक अग्रवाल मैक्स अस्पताल में भर्ती पिता का हालचाल लेने आए थे। परिवार विवेक और तर्जनी इसी होटल में ठहरा था। हादसे में विवेक, पत्नी तर्जनी, मां प्रेमलता, बेटी जीविषा व वार्या, झावेरी, मामा अशोक गोयल तथा मौसी कमला की मौत हो गई। अजमेर निवासी कारोबारी अशोक पंसारी, उनकी बुआ और फूफा की भी अग्निकांड में मौत हो गई। ये मैक्स में भर्ती रिश्तेदार का हालचाल लेने आए थे और इसी होटल में थे।

हाई कोर्ट ने जनवरी में मांगा था एक्शन प्लान, 5 महीने बाद बड़ा हादसा

दिल्ली हाई कोर्ट में दायर एक जनहित याचिका में दावा किया गया है कि राजधानी में करीब 1000 लाइसेंसी होटल और गेस्ट हाउस हैं, लेकिन केवल 52 के पास वैध फायर एनओसी है। इस याचिका पर सुनवाई के दौरान इस साल 7 जनवरी को कोर्ट ने दिल्ली सरकार, एमसीडी और एनडीएमसी को फायर सेफ्टी पर कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया था। याची अधिवक्ता अर्पित भार्गव का कहना था कि बड़ी संख्या में होटल और गेस्ट हाउस जरूरी अग्नि सुरक्षा मानकों के बिना संचालित हो रहे हैं।

त्रासदी के बाद… पॉलिसी बदलेगी सरकार आज से सीलिंग भी होगी

दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी वाले प्रतिष्ठानों की जांच होगी। छह कमरों से अधिक मिलने पर लाइसेंस रद्द होगा। एमसीडी दक्षिणी दिल्ली में गुरुवार से अवैध इमारतों की सीलिंग शुरू करेगा। अधिकारियों ने बताया, जिस होटल में आग लगी उसका नक्शा नहीं था।

ये भी पढ़े –

Singrauli News: अजगुढ़ आदिवासी बस्ती में नहीं है बिजली, पानी, सड़क की सुविधा

Singrauli News: सिंगरौली पुलिस को मिले 198 नव आरक्षक, एसपी ने 28 को सौंपे नियुक्ति पत्र

Leave a Comment