Singrauli News: सिंगरौली पुलिस को मिले 198 नव आरक्षक, एसपी ने 28 को सौंपे नियुक्ति पत्र

Singrauli News: मध्यप्रदेश शासन द्वारा पुलिस विभाग में चल रही भर्ती प्रक्रिया के तहत सिंगरौली जिले को 198 नव आरक्षक मिले हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. ने 28 नव नियुक्त आरक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनका स्वागत किया।

जानकारी अनुसार वर्ष 2025 की आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण और चरित्र सत्यापन कार्य जारी है। अब तक जिले में 50 नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। इनमें से 28 नव आरक्षकों ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर नियुक्ति पत्र प्राप्त किए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शियाज़ के.एम. ने नव आरक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल रोजगार नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और समाज सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने सभी नव आरक्षकों से ईमानदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा जताई।

एसपी ने बताया कि शेष चयनित अभ्यर्थियों के चरित्र सत्यापन एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही उन्हें भी चरणबद्ध तरीके से नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे, ताकि सभी 198 चयनित अभ्यर्थियों को शीघ्र ही पुलिस विभाग में पदस्थापना मिल सके।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा, रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान, सउनि एम श्रीनाथ पाण्डेय सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Singrauli News: शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 11 जून को कैंपस प्लेसमेंट, युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

Singrauli News: अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, देवसर के चकुआर में 160 घन मीटर रेत जब्त

Leave a Comment