Singrauli News: मोहर्रम पर कानून व्यवस्था बनाए रखने को कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती

Singrauli News: आगामी 26 जून को आयोजित होने वाले मोहर्रम त्योहार के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। त्योहार के दौरान भीड़भाड़ होने और संवेदनशील स्थलों पर बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने की संभावना को देखते हुएए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट गौरव बैनल ने पूरे जिले में कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त रूप से विशेष ड्यूटी लगाने के आदेश जारी किए हैं।

इस दौरान कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संपूर्ण सिंगरौली जिला क्षेत्र के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट पीएस त्रिपाठी को और पुलिस स्तर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही संपूर्ण अनुभाग सिंगरौली में उपखंड मजिस्ट्रेट सुरेश जाधव एवं नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति, संपूर्ण अनुभाग माड़ा में उपखंड मजिस्ट्रेट नंदन तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रोशनी कुर्मी, संपूर्ण अनुभाग देवसर में उपखंड मजिस्ट्रेट सौरभमिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गायत्री तिवारी तथा संपूर्ण अनुभाग चितरंगी में उपखंड मजिस्ट्रेट देवेन्द्र द्विवेदी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राहुल सैयाम कानून-व्यवस्था का मोर्चा संभालेंगे।

इसके अतिरिक्त वैढ़न, विंध्यनगर, नवानगर, मोरवा, सरई, बरगवां, जियावन और गढ़वा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों के संपूर्ण इलाकों में संबंधित तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को प्रभारी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तथा थाना प्रभारियों व निरीक्षकों को मुस्तैद किया गया है।

शांति के साथ मनाएं त्योहार

मेस्टरूप से कहा गया है कि सभी कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा जारी निर्देशों नियुक्त कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी 26 जून को अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। वे आपस में निरंतर समन्वय स्थापित कर स्थिति पर पैनी नजर रखेंगे तथा कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक एवं त्वरित वैधानिक कार्रवाई करेंगे।

इसके साथ ही, कानून व्यवस्था से जुड़ी हर छोटी-बड़ी गतिविधि और स्थिति की रिपोर्ट समय-समय पर संबंधित एसडीएम और अपर जिला मजिस्ट्रेट सिंगरौली को भेजना अनिवार्य किया गया है। आदेश में यह भी उल्लेख है कि सभी उपखंड मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगा सकेंगे। समस्त उपखंड मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे ताकि त्योहार गरिमापूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

Singrauli News: पूरी गर्मी निकल गई, लेकिन पिपराकुरंद गुलरिहा टोला में नहीं लगा एक भी हैंडपंप

Singrauli News: सरई क्षेत्र की कोयला खदानों में कॉमर्शियल की जगह उपयोग हो रहा आमजन का डीजल, खेती के सीजन में किसान हो रहे परेशान

Leave a Comment