Singrauli News : एनसीएल की जयंत परियोजना में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास पर जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन 

Singrauli News : सिंगरौली स्थित भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में “विश्व पर्यावरण दिवस” 2026 के उपलक्ष्य में ‘पर्यावरण सप्ताह’ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में गत बुधवार को एनसीएल की जयंत परियोजना द्वारा “पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास” विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के प्रति लोगों को जागरूक करने और सतत विकास के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की गयी थी।

इस दौरान कार्यशाला में महाप्रबंधक, जयंत, श्री दीपक सक्सेना बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता एवं सतत विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी प्रदान की।

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, वायु एवं जल प्रदूषण नियंत्रण, हरित ऊर्जा, वनस्पति संरक्षण तथा खनन क्षेत्र में पर्यावरण प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकरी प्रदान की।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (पर्यावरण), श्री राकेश कुमार, कार्यपालन मंत्री, मध्य प्रदेश. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीसीबी), सिंगरौली, श्री शिवम रमन तथा एनसीएल मुख्यालय एवं जयंत परियोजना से अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी, सीएमपीडीआईएल, जयंत के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यालयीन छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित रहे।

Singrauli News: अजगुढ़ आदिवासी बस्ती में नहीं है बिजली, पानी, सड़क की सुविधा

Leave a Comment