Singrauli News: पूर्व विधायक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक पर अपराध पंजीबद्ध, सोशल मीडिया पर अभद्र भाषाओं का किया था उपयोग

Singrauli News: जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ग्रामीण के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सरस्वती सिंह के खिलाफ अभद्र, अश्लील भाषाओं का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी युवक  पर चितरंगी थाना में अपराध पंजीबद्ध कर दिया गया है।
सरस्वती सिंह ने चितरंगी थाना में इस बात का लिखित आवेदन पत्र देते हुये बताया कि अरविन्द साकेत निवासी चितरंगी अपने फेसबुक में एक तस्वीर वायरल किया है, जो काफी आपत्तिजनक एवं बदनाम करने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया है, जो अशोभनीय एवं गलत है। अरविन्द साकेत के विरूद्ध एफआईआर पंजीबद्ध किये जाने की मांग की है। जहां चितरंगी पुलिस ने आरोपी युवक अरविन्द साकेत निवासी सरई के विरूद्ध बीएनएस की धारा 79 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। वहीं आरोप है कि युवक किसी के बहकावे में आकर इस तरह की गलत भाषाओं का इस्तेमाल किया है।
इधर अरविन्द साकेत से जुड़े एक संगठन के स्वयंम्भू नेता अरविन्द साकेत को माफ किये जाने की गुहार सोशल मीडिया के माध्यम से लगा रहा है। जबकि दूसरे संगठन के लोग इस गलती को अक्षम्य मान रहे हैं। उनका कहना है कि महिला पर इस तरह की टिप्पणी करना सरा सर गलत है और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि चितरंगी पुलिस ने जिलाध्यक्ष कांग्रेस के पत्र को गंभीरता से लेते हुये तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली है।
ये भी पढ़े-

Leave a Comment