Singrauli Bargawan Temple News: बरगवां में मंदिर हटाने की तैयारी, 23 अप्रैल को प्रशासनिक कार्रवाई तय

Singrauli Bargawan Temple News: सिंगरौली जिले के बरगवां क्षेत्र में स्थित एक हनुमान मंदिर को हटाने की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है। तहसीलदार बरगवां द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बरगवां-बैढ़न मुख्य मार्ग स्थित इस मंदिर पर 23 अप्रैल 2026 को कार्रवाई प्रस्तावित है।

जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई राजस्व ग्राम बरगवां के अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र में की जानी है। इसके लिए प्रशासन ने चार पटवारियों की एक टीम गठित की है, जिन्हें 23 अप्रैल को सुबह 8 बजे मौके पर उपस्थित रहकर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Singrauli Bargawan Temple News
Singrauli Bargawan Temple News

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों और विधिक प्रावधानों के तहत संपन्न की जाएगी। किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय थाना प्रभारी को पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इस कार्रवाई की सूचना कलेक्टर, उपखंड अधिकारी (SDM), नगर परिषद एवं संबंधित विभागों को भी दे दी गई है, ताकि समन्वय के साथ कार्यवाही पूरी की जा सके।

मंदिर हटाने की खबर सामने आते ही स्थानीय स्तर पर हलचल बढ़ गई है। अब क्षेत्रवासियों की नजर 23 अप्रैल को होने वाली कार्रवाई पर टिकी है—कि प्रशासन इसे किस तरह अंजाम देता है और स्थिति किस दिशा में जाती है।

ये भी पढ़े-

रात 9 बजे से ही शहर के Sulabh Complexes Waidhan में लटकने लगता ताला, मुसाफिर परेशान

Singrauli News: मोरवा बाजार में छोटे सिलेंडर में धमाका, बड़ा हादसा टला

Leave a Comment