रात 9 बजे से ही शहर के Sulabh Complexes Waidhan में लटकने लगता ताला, मुसाफिर परेशान

Sulabh Complexes Waidhan: जिला मुख्यालय वैढ़न में लोगों की सुविधा के लिए संचालित सुलभकॉम्प्लेक्सों में रात 9 बजे से ही ताला लटकने लगता है। खासकर शहर में सर्वाधिक भीड़ वाले एरिया में वैढ़न बस स्टैंड, चौपाटी, काली मंदिर रोड और अंबेडकर चौक में जो एक-एक सुलभ कॉम्प्लेक्स संचालित हैं, उनकी यही हालत है। जबकि इन दिनों गर्मी के सीजन के कारण रात 9 बजे तक में तो बाजार भी पूरी तरह से बंद नहीं होता है और लोगों की काफी चहल-पहल बनी रहती है।

इसके अलावा स्टैंड में रात करीब 12-1 बजे तक बसों की नियमित आवाजाही से यात्रियों की भीड़ भी देर रात तक बनी रही है, लेकिन इसके बाद भी सार्वजनिक सुविधा देने वाले ये सभी सुलभ कॉम्प्लेक्स समय से पहले ही बंद कर दिये जाते हैं। जिससे हाट-बाजार और बस स्टैंड में लोगों को नित्य क्रिया के लिए परेशान होना पड़ता है। स्थिति ये रहती है कि सुलभकॉम्प्लेक्स समय से पहले बंद होने से लोग खुले में शौच करने को मजबूर हो जाते हैं। यह गंदगी फैलने का कारण बनता है।

बस स्टैंड में देर रात तक बसों की आवाजाही होती रहती है। इस कारण से स्टैंड में देर रात तक सवारियों की आवाजाही बनी रहती है। उसमें से अगर किसी को सुलभ कॉम्प्लेक्स की जरूरत पड़ती है तो उसमें ताला लटकता मिलता है। जिससे लोगों को काफी परेशान होना पड़ता है। बता दें कि बस स्टैंड परिसर में शौचालय की सुविधा के नाम पर सिर्फ यही एक सुलभ कॉम्प्लेक्स है, जिसके मनमानी संचालन से सवारियों को परेशान होना पड़ता है। जबकि कायदे से बस स्टैंड में तो सुलभ कॉम्प्लेक्स की सुविधा लगभग 24 घंटे ही संचालित होनी चाहिए।

चार कॉम्प्लेक्स के बंद होने का अलग-अलग तय हो समय

लोगों का कहना है कि चौपाटी, बस स्टैंड, काली मंदिर रोड, अंबेडकर चौक के कॉम्प्लेक्स काफी आसपास हैं। ऐसे में इन चारों के खुलने व बंद होने का समय अलग-अलग तय करना चाहिए, जिससे लोगों को इनकी सुविधा सुबह से देर रात तक मिल सके। इनमें एक कॉम्प्लेक्स देर रात संचालित रखना चाहिए। इसके लिए बस स्टैंड के सुलभ कॉम्प्लेक्स को चुनना चाहिए।

कॉम्प्लेक्सों में मनमानी शुल्क वसूली के भी आरोप

लोगों की यह भी शिकायत है कि शहर के सुलभकॉम्प्लेक्सों में अधिकांशतः शुल्क भी अधिक लिया जाता है, इसके लिए विरोध करने पर भी सुलभ कॉम्प्लेक्स के काउंटर पर बैठा व्यक्ति नहीं मानता है। कई बार तो इसके कारण विवाद की स्थिति तक निर्मित हो जाती है। इसलिए सभी सुलभ कॉम्प्लेक्स में रेट चार्ट पढ़ने योग्य लगवाया जाना चाहिए।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: निर्माणाधीन सिंचाई योजनाओं के प्रगति की कलेक्टर ने की समीक्षा

कलेक्टर ने चितरंगी में चल रहे CM Rise School Building और ITI के निर्माण का भी किया मुआयना

Leave a Comment