Singrauli News: रिलायंस कंपनी के खिलाफ श्रमिको ने किया प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रम कानून के उल्लंघन का आरोप

Singrauli News: ओबी कंपनी रिलायंस में गत दिवस बुधवार की शाम के वक्त सीएचपी के कन्वेयर बेल्ट में कार्य के दौरान तकनीशियनों की लापरवाही से 5 श्रमिक घायल हो गये, जिसमें 2 की हालत गंभीर है।
घटना के दूसरे दिन आज गुरूवार को घायलो के परिजन एवं श्रमिक एकत्रित होकर कार्य बंद करते हुये रिलायंस कोल माइंस अमलोरी के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान सक्रिय नेता भी भास्कर मिश्रा पहुंच कंपनी प्रबंधन एवं घायलो के परिजनों के साथ उनकी समस्याओं को सुन चर्चा किये। चर्चा के दौरान श्रमिको ने कंपनी पर पीएफ एक साल एवं न्यूनतम निर्धारित मजदूरी न देने का आरोप लगाया।
दरअसल बुधवार को रिलायंस मुहेर कोल माइंस के संविदा कंपनी स्टार ओ एण्ड एम सीएचपी (एसआरपी)में  अचानक कन्वेयर बेल्ट चालू कर दिया गया, इसी दौरान  राममिलन यादव समेत 5 लोग घायल हो गये।  प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण देखते हुये कंपनी प्रबंधन पहुंचा। साथ ही युवा नेता भास्कर मिश्रा भी पहुंचे थे। मजदूरों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन पर श्रम कानूनो का पालन नही कर रही है।
प्रबंधन ने लिखित में आश्वासन दिया कि राममिलन यादव का इलाज का खर्च और जब तक स्वस्त नही हो जाते तब तक एक आश्रित को संविदाकार में नौकरी दी जाएगी और जो राममिलन को मिलती थी, वह मिलती रहेगी।  एक संतान को नि:शुल्क शिक्षा परियोजना के द्वारा संचालित विद्यालय में दी जाएगी।

Leave a Comment