Singrauli News: मंडल स्तर पर सम्पन्न हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम

Singrauli News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने मंडल स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया। मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल अभियान के दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ये कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों मे एक थे। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की पहल पर 21 जून को विश्व योग दिवस की मान्यता मिली और पूरे विश्व ने इसे आत्मसात किया जो कि भारतीय ज्ञान और ऋषि परंपरा का वैश्विक सम्मान है और भारत के पौराणिक ज्ञान की वैश्विक स्वीकार्यता है।

जिले के समस्त मंडलों मे यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। संस्कार वैली इंटरनेशनल स्कूल वार्ड क्रमांक 30 में मंडल बैढ़न का योग कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जहां जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया तथा योग के महत्व पर अपना उद्बोधन दिया। इस अवसर पर समस्त कार्यकर्ताओं एवं विद्यालयीन स्टाफ के अतिरिक्त सामाजिक कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास मे भाग लिया तथा योग के महत्व को साझा किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री विक्रम सिंह, पार्षद संतोष शाह, किसान मोर्चा के वीरेंद्र पाठक, मंडल उपाध्यक्ष संजय दुबे, उज्वल तिवारी, अर्जुन शाह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Singrauli News: स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण की समीक्षा, कलेक्टर बोले—बारिश से पहले खत्म करें खुदाई

Leave a Comment