Singrauli News: सजहर पुल पर फिर पलटा बल्कर, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Singrauli News: सिंगरौली जिले के देवसर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर स्थित सजहर-खाखन पुल पर शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण एक बल्कर अनियंत्रित होकर पुल पर पलट गया। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया और किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बल्कर देवसर की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन सजहर-खाखन पुल पर पहुंचा, अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। चालक ने वाहन पर नियंत्रण पाने की कोशिश की, लेकिन बल्कर अनियंत्रित होकर पुल पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

चालक सुरक्षित, बड़ा हादसा टला

गनीमत रही कि दुर्घटना के समय पुल पर अधिक भीड़ नहीं थी, जिससे कोई बड़ा जनहानि नहीं हुई। चालक समय रहते वाहन से सुरक्षित बाहर निकल आया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पहले भी हो चुके हैं कई हादसे

स्थानीय लोगों का कहना है कि सजहर-खाखन पुल पर इससे पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पुल पर लगातार हो रहे हादसों के बावजूद प्रभावी सुरक्षा उपाय नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि इस स्थान पर दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे राहगीरों की जान हमेशा खतरे में बनी रहती है।

जांच और सुरक्षा इंतजाम की मांग

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने हादसे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही पुल पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम, चेतावनी संकेतक, गति नियंत्रण के उपाय तथा भारी वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित करने की मांग प्रशासन से की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Singrauli News: 12 लाख की सड़क 15 दिन में उखड़ी, महापौर ने किया निरीक्षण, दो अधिकारियों को जारी किया नोटिस

Singrauli News: तेज रफ्तार वाहन ने तीन गोवंशों को कुचला, दो की मौत, नगर निगम पर लापरवाही के आरोप

Leave a Comment