Singrauli News: खेत की जुताई को लेकर पिता और छोटे भाई ने मिलकर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

Singrauli News: गढ़वा थाना क्षेत्र के बरहवा टोला गांव के लहासी टोला में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात महुयाहे सिंह गोंड़ 47 साल घर आया और अपने पिता भगवान सिंह गोंड़ से बोला की उसके हिस्से की जमीन क्यों जोतवा लिए हो।

खेत की जुताई को लेकर पिता पुत्र के बीच बहसा-बहसी होने लगी। बड़े भाई और पिता के बीच कहासुनी सुनकर छोटा भाई संतोष सिंह गोंड़ हाथ में हल का नगरा लेकर पहुंचा और बड़े भाई महुयाहे सिंह गोंड़ को पीटने लगा। इसी बीच पिता ने अपने बड़े बेटे की गर्दन पकड़कर नीचे झुकाया और छोटे भाई ने हल के लकड़ी के नगरे से सिर में एक के बाद एक कई वार कर मौत के घाट उतार दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद कलयुगी पिता और पुत्र दोनों रात में ही फरार हो गए है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है। वहीं परिवार के अन्य सदस्य मामले को दबाने में लग गए और घटना के बाद पुलिस को सूचना नहीं दिए। शनिवार सुबह जब गांव के लोगों को घटना के बारे में जानकारी लगी तब गांव के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची गढ़वा थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

दहशत में गांव के लोग छोटे भाई और पिता के द्वारा बड़े बेटे की निर्मम तरीके से हत्या किए जाने के बाद से गांव के लोग दहशत में है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने भाई और पिता से अलग रहता था। वह अपने हिस्से की जमीन में खेती बाड़ी कर अपना और परिवार का पालन पोषण करता था। पिता द्वारा उसके हिस्से की जमीन में से कुछ जमीन जबरन जोत ली गई थी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हुई और मामला हत्या तक पहुंच गया।

इनका कहना है

पिता और छोटे भाई की हत्या किए जाने के मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार पिता पुत्र की तलाश की जा रही है जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Singrauli News: सजहर पुल पर फिर पलटा बल्कर, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Singrauli News: 12 लाख की सड़क 15 दिन में उखड़ी, महापौर ने किया निरीक्षण, दो अधिकारियों को जारी किया नोटिस

Leave a Comment