Singrauli News : क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए 1 जून को थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ देर शाम मोरवा के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मोरवा बाजार सहित पार्क, स्टेडियम और अन्य सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
पैदल भ्रमण के दौरान पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण तथा सार्वजनिक गतिविधियों पर नजर रखी। वहीं पार्कों और स्टेडियम में मौजूद लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी सुझावों की जानकारी ली। सार्वजनिक स्थलों पर तैनात कर्मचारियों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने आमजन से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित गश्त और पैदल भ्रमण जारी रहेगा। गौरतलब है कि बीते दोनों भी भ्रमण के दौरान उन्होंने मीट मंडी में पहुँचकर खुले में मांस की बिक्री कर रहे व्यापारियों को फटकार लगाते हुए चालानी कार्यवाही भी की थी।
पुलिस की इस पहल से नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है तथा सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी व्यवस्था और सुदृढ़ हुई है।
Singrauli News: सड़क किनारे का एक पेड़ फिर गिरा चपेट में आने से महिला की हुई मौत