MP News: आगरा-मुंबई हाईवे पर बस में लगी भीषण आग, जिंदा जला चार साल का मासूम, ड्राइवर-कंडक्टर मौके से फरार

MP News: जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-52 पर शुक्रवार देर रात होटल के बाहर खड़ी यात्री बस में आग लगी गई। घटना के वक्त अधिकांश यात्री होटल में थे, कुछ यात्री बस में सवार थे। जो आग लगने पर उतर गए।

एक-दो यात्रियों का आग लगने के बाद उतारा गया। किंतु चार वर्षीय बालक बस में ही रह गया। वह बस में ही जिंदा जल गया। आग पर काबू पाने के बाद सर्चिंग में सीट के नीचे उसका कंकाल मिला। इंटरसिटी एक्सप्रेस एयरकंडीशन बस (एमपी-07 जेडएल 9090) इंदौर से ग्वालियर जा रही थी।

होटल में रुकी थी बस

बस यात्रियों के चाय-नाश्ते के लिए मक्सी क्षेत्र में हाइवे किनारे स्थित होटल पर रुकी थी। तभी बस के अलगे हिस्से में आग लगी, जिसे देखकर यात्री बस से नीचे उतर गए। किंतु इंदौर से शिवपुरी की यात्रा कर रहे सीए अभिषेक जैन का चार वर्षीय बेटा अनय बस में ही रह गया और वह आग की चपेट में आकर जिंदा जल गया।

आग पर काबू पाने के बाद सर्चिंंग के दौरान सीट के नीचे पुलिसकर्मी को बच्चे का कंकाल मिला। यात्रियों ने बताया कि बस में वायरिंग जलने जैसे बदबू आ रही थी। उन्होंने बस चालक से शिकायत भी की किंतु उसने अनदेखी की। होटल पर बस रुकने के कुछ मिनट बाद ही आग लगी। जिसने पूरी बस को चपेट में ले लिया।

आग तेजी से बढ़ने का कारण बस में बड़ी मात्रा में रखा प्लास्टिक का लगेज रहा। मक्सी, शाजापुर और तराना से पहुंची पांच फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इसके बाद कटर और बुलडोजर की मदद से बस को काटा गया। तब जाकर पुलिसकर्मी में बस में घुस पाए और बच्चे का कंकाल मिला।

बच्चे का न मिलने से माता-पिता बदहवास परेशान होते रहे। पिता ने यात्रियों की मदद की और बस में लाखों रुपये के सीने के गहने पुुलिस को सौंपे। बच्चे की मौत के पीछे पिता अभिषेक ने बस संचालक और प्रशासन को हत्यारा माना। उन्होंने सेल्फी वीडियो बनाकर अपनी पीड़ा जाहिर की।

कहा कि मेरे बच्चे की हत्या इस बस ने, बस के मालिक ने, और प्रशासन ने मिलकर की है। एक घंटे तक यहां फायर ब्रिगेड नही आइ। मेरे बच्चे की हत्या की है इन सब लोगों ने, मैं इन्हें नही छोड़ूंगा। कहा कि बस में न तो कोई आपातकालीन (इमरजेंसी) खिड़की थी और न ही आग बुझाने के लिए कोई अग्निशमन यंत्र मौजूद था।

भाग गए ड्राइवर और कंडक्टर

यहां तक कि बस का मुख्य दरवाजा भी नहीं खुला। आग लगने पर बस चालक और कंडक्टर बस से उतर कर भाग गये। स्थानीय लोगों व यात्रियों ने आग की लपेटों के बीच बस की खिड़कियां तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। तराना थाना टीआइ रामनारायणसिंह भदौरिया ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। यात्रियों ने बताया की वायरिंग जलने की बदबू आ रही थी। मामले में बस स्टाफ और संचालक की लापरवाही भी है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। बस में करीब 50 सवारी होने की जानकारी मिली है।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: गन्नई में नलकूप खनन कर रही बोरिंग मशीन ट्रक जप्त, प्रतिबंध आदेश का कर रहे थे उल्लंघन 

Waidhan Bus Stand: से आधी रात को गायब हुई दो साल की बच्ची, तलाश में जुटी 5 थानों की पुलिस 

Leave a Comment