Singrauli News : जिले में 108 एम्बुलेंस वाहनों की हालत बेहद खराब है। रास्ते में कहां खड़ी हो जाए, अब कोई ठिकाना नही है। यह बात किसी से छुपी भी नही है। ठेकेदार वाहनों की मरम्मत क्यों नही करा रहा है, इस पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। लेकिन धीरे-धीरे 108 वाहनों की कंडिशन खराब हो रही है, यह बात किसी से छुपी नही है। ऐसा ही नजारा माड़ा अंचल में दिखा, जहां 108 एम्बुलेंस वाहन को लोग पीछे से र्स्टाट करा रहे थे। जिसका सोशल मीडिया में वीडियों वायरल हो रहा है और विपक्षी दल कांग्रेसी एवं आम आदमी पार्टी के नेता मोहन सरकार को लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर घेरते हुये सवाल खड़ा कर रहे हैं।
दरअसल एक वीडियों सोशल मीडिया में मंगलवार की रात वायरल हुआ और दावा किया जा रहा है कि उक्त वीडियो माड़ा का है, जहां 108 एम्बुलेंस वाहन र्स्टाट नही हो रही थी, आसपास मौजूद लोगों ने पीछे से धक्के जब लगाए, तब कहीं जाकर र्स्टाट हुआ। किसी ने इसका वीडियों बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। वीडियों वायरल होते ही कांग्रेसी एवं आप के नेताओं ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुये लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुये कहा कि सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं धक्के की सहारे ही चल रही है।
जिले के स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने सरकार पर तंज कसते हुये सोशल मीडिया में लिखा है कि इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है। सिंगरौली में अधिकांश 108 एम्बुलेंस वाहनों की कडिंशन बेहद खराब है। सरकार सिर्फ घोषणाएं कर रही है और जनता को मिली कुछ भी नही रहा है। फिलहाल उक्त वीडियों वायरल होने के बाद 108 एम्बुलेेंस वाहन के ठेकेदार एवं प्रदेश सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है।